Connect with us

वाराणसी

विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, विदेशियों में भी जागी भक्ति की ललक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में स्थित काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है। तो वहीं 2019 से 2023 तक विदेशी तीर्थ यात्रियों की संख्या में चार गुना वृद्धि हुई है। पिछले 3 साल के अंदर (जनवरी 2021 से जनवरी 2024) अब तक 15 करोड़ से अधिक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया है।

Loading...

मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि, दिसंबर 2021 से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक 15.6 करोड़ भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। जीर्णोद्धार के पहले धाम में पूरे वर्ष के अंदर 30 से 40 लाख दर्शनार्थी आते थे, जबकि धाम में सुविधाओं के विस्तार के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। इसके अलावा विदेशी श्रद्धालुओं की भी संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। यहां आने वाले विदेशी श्रद्धालु काशी के अलावा मथुरा में भी कृष्ण जी का विधिवत् दर्शन-पूजन करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page