Connect with us

वाराणसी

सफाई कर्मी के बेटे को अज्ञात वाहन ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के बाहर गेट के पास सो रहे 18 वर्षीय बालिग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी के सफाईकर्मी मुन्ना का पुत्र सूरज (18 वर्ष) बुधवार की रात विश्वविद्यालय के खेल मैदान के गेट पर सोया हुआ था। रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई।

गुरुवार की सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने में जुटी हुई है । पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से से वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page