Connect with us

पूर्वांचल

चुनाव अधिकारी बनकर अपराधी ने व्यक्ति के साथ की दिनदहाड़े लूट

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मुग़लसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र मे अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन उच्चागिरी, साइबर फ़्रॉड से लेकर लूट जैसी वारदात हो रही है। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। वारदात होने के कई दिनों बीत जाने के बाद भी अपराधी पुलिस के पकड़ से कोसों दूर है।

वहीं बृहस्पतिवार की सुबह एक लूट का मामला प्रकाश में आया। पीली कोठी, वाराणसी निवासी गणेश जायसवाल उम्र 72 वर्ष ग़ल्ला व्यवसायी सुबह 9 बजे चलकर रामनगर अपने बहन के घर जा रहा था और जैसे ही चौरहट गावं के समीप पंहुचा तभी पीछे से आ रहे एक मोटर साईकिल दो व्यक्ति सवार गणेश को साइड में रुकने के लिए कहा और अपने आप को चुनाव अधिकारी बता कर चेकिंग बता कर उनकी एक्टिवा गाड़ी का डिग्गी खोलने को कहा और ज़ब व्यक्ति ने विरोध किया और कहा की मेरी ही गाड़ी क्यों चेक कर रहे है तों उन्होंने कहा की जितना कहा जा रहा उतना करो। ज़ब डिग्गी मे कुछ नहीं मिला तों आचार सहिंता का हवाला देते हुए बोला की चेन और अंगूठी पहनकर घूम रहे हो, उतारो ये सब।

तब फिर गणेश ने विरोध जताया। अपराधियों ने कहा कि जल्दी निकालो नहीं तों गोली मार दूंगा और वो सब बैग में रखे असलहा निकालने लगे। तब गणेश भयभीय होकर गले का चेन और हाथ मे पहनी दो सोने की अंगूठी निकाल कर दे दी और वह वापस पड़ाव की तरफ घूम गए।

पीड़ित ने अपने लड़के विकास जायसवाल को फ़ोन से इस बात की जानकारी दी। लड़के ने पहुंच कर 112 नम्बर पर सूचना दी और जलीलपुर पुलिस चौकी पर लिखित तहरीर देकर आपबीती बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस जाँच में जुट गई है। वही इस संबंध में मुगलसराय इंस्पेक्टर ने कहा कि, यह कोई लूट नहीं है। ठगी का मामला है, तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page