Connect with us

पूर्वांचल

शिकागो शहर में निहत्थे मजदूरों पर हुआ था अत्याचार: मजदूर दिवस पर कॉमरेड बोले – मजदूरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर लहराया था जीत का परचम

Published

on

चंदौली। जिले में कई जगह श्रमिक संगठनों की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया। उत्तर प्रदेश की चंदौली जिले में भी लोगों ने मजदूर दिवस के अवसर पर दिवगंत मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रमिकों के हित और एकता पर चर्चा की गई। रिक्शा तांगा स्टैंड, जीटी रोड, मुगलसराय मजदूर दिवस के अवसर पर शिकागो के अमर शहीदों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि, 1 मई के दिन काम के घंटे कम करने के सवाल को लेकर शिकागो के मार्केट में मजदूरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर मजदूरों की जीत का परचम दुनिया में लहराया था। इस लड़ाई में मजदूरों की जीत हुई थी। पहले मजदूरों के झंडे सफेद हुआ करते थे लेकिन उनके संघर्ष के बदौलत ही मजदूरों के झंडे लाल होने लगे।

कार्यक्रम में शमीम मिल्की, इंद्रजीत शर्मा, स्वामी भजन आनंद, कयामुद्दीन अंसारी, तिलकधारी बिंद, सियाराम तिवारी, लक्ष्मण चौहान, नसीम खान, राम जी विश्वकर्मा दादा जितेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa