वाराणसी
अब एक ही वार्ड में होगा बुजुर्गों का अल्ट्रासाउंड और इकोकार्डियोग्राम
Loading...
Loading...
वाराणसी। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर्स नए-नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीएचयू के जीरियाट्रिक विभाग में बुजुर्ग मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड और इको (इकोकार्डियोग्राम) के लिए भटकना नहीं होगा। वार्ड में ही उन्हें इसकी सुविधा मिलेगी। बीएचएयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार ने मंगलवार को इको और अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया।
Loading...

इस बारे में विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस चक्रवर्ती ने बताया कि, बेड पर ही अल्ट्रासाउंड और इको सुविधा बुजुर्ग मरीजों के इलाज में काफी सहूलियत होगी। इस दौरान डीन प्रो. अशोक चौधरी, प्रो. अनूप सिंह, प्रो. आशीष वर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और डॉ. इशान कुमार सहित अन्य मौजूद रहें।
Continue Reading
