अपराध
सेक्टर 10 पहाड़ी के ऊपर पेड़ से लटकता मिला अज्ञात क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में मची सनसनी
सोनभद्र। स्थानीय नगर के ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 10 पहाड़ी के ऊपर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देख स्थानीय थाना पर गंगा प्रसाद पुत्र स्व० अगनु प्रसाद निवासी बाबू खेड़ा मजरा रघुनाथखेड़ा थाना निगोही जनपद लखनऊ द्वारा थाने पर आकर सूचना दिया कि पहाड़ के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति का शव जिसकी पहचान नही हो पा रही है। लुंगी के सहारे पेड़ से लटका लगता है उसने आत्महत्या किया या हत्या इसकी पुष्टि करना थोड़ा कठिन है। शव काफी सड़ गया है तथा कमर के नीचे का हिस्सा जंगली जानवर खा गये है।

सूचना पर उ०नि० राजेश दूबे मय हमराह का० रोहित कुमार सरोज के आवश्यक कार्यवाही हेतु घटना स्थल पर रवाना किया। शव को मोर्चरी हाउस जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में रखवाया गया है। अपील की जनपद में कही कोई गुमशुदगी अंकित हो तो अज्ञात शव की पहचान कर अवगत कराने की कृपा करे। ताकि विधिक कार्यवाही की जा सके।
