Connect with us

अपराध

ओबरा पुलिस ने अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा/सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में 30 अप्रैल को समय करीब 08.45 बजे प्रातः थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेक्टर नं0-03 के पास से एक अभियुक्त ललित कुमार निषाद पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी सेक्टर नं-03 फिल्टर पानी(रामदास होटल) थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

Loading...

बरामदगी व गिरफ्तार के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-76/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इमरान खान और हेमन्तवारी शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page