Connect with us

पूर्वांचल

करोड़ों का सड़क निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्राम सभा कनेरी प्रधानमंत्री सड़क योजना से कनेरी गौरा इकरा मार्ग पर लगभग अनुमानित लागत 5.30 करोड़ रुपये से बनाई जा रही सड़क पर भ्रष्टाचार दिखाई पड़ रहा है।‌ गांव के लोगों ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार और जेई पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

सड़क में 20 मीटर में दसों जगह दरारें पड़ी हुई है। फार्म का नाम ‘अनुक्ता एंटरप्राइज गाजीपुर’ और ठेकेदार का नाम राहुल राय और जेई का नाम प्रदीप शर्मा है।‌ मामले की चौतरफा किरकिरी होने के बाद इन‌ सभी ने अपनी ग़लती मानते हुए कहा कि जल्द ही सुधार होगा।

अगर गांव के लोगों ने तत्काल सड़क के गुणवत्ता को नहीं उठाया होता तो भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी और ठेकेदार पैसा उतारने में थोड़ी भी परहेज नहीं करते और यह सड़क भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाती। इसलिए गांव सभा कनेरी के लोगों ने पूर्व प्रमुख कमलेश सिंह और हुकाडु और गांव सभा के सैकड़ो लोगों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और कहा कि चुनाव के समय भी इतना घटिया सड़क का निर्माण हो रहा है। इन ठेकेदारों और अधिकारियों को तनिक से भी शासन का डर नहीं दिखाई पड़ रहा है।

विरोध जताने में मक्कन सिंह, राम नवल धर्मपाल सिंह मनोज संजय सुधाकर आदि लोगों ने विरोध जताया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page