Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली : माता-पिता की लापरवाही से बच्चे के पैर का कटा पंजा

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रेलवे स्टेशन (पीडीडीयू) पर सोमवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से ‌अपने माता-पिता के साथ ट्रेन से उतरते समय साढ़े तीन साल के बच्चे का हाथ फिसल जाने के कारण ट्रेन के नीचे चला गया। हादसे में बालक के पैर का पंजा कट गया। लोको अस्पताल से डॉक्टरों ने बच्चे को ट्रॉमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। जहां बच्चे का उपचार किया जा रहा है। इस घटना के बाद लोगों ने माता-पिता को लापरवाह बताते हुए प्रश्न चिन्ह उठाया। तो वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ट्रेन से उतरते समय कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

Loading...

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना के इकवनिया गांव निवासी त्रिभुवन सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और साढ़े तीन साल के बेटे अयांस के साथ सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। पति-पत्नी बच्चे को लेकर ट्रेन से उतर रहे थे कि अयांस उनके हाथ से छूटकर ट्रेन के नीचे गिर गया। इससे पैर का पंजा कट गया। आरपीएफ के जवानों ने बच्चे को लोको अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वहां पर बच्चे का उपचार किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page