Connect with us

खेल

7 भारतीय बैडमिंटन प्लेयर्स ने कटवाया पेरिस ओलंपिक का टिकट

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। जुलाई में होने वाले पेरिस ओलंपिक में सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लिस्ट में पीवी सिंधू से लेकर लक्ष्य सेन तक का नाम शामिल है। सिंधू ओलंपिक रजत तथा कांस्य पदक विजेता हैं।

सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बहुत पहले ही ओलंपिक में जगह पक्की कर ली थी और इसकी औपचारिकता सोमवार को पूरी हुई जो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा निर्धारित कट ऑफ तारीख थी। शीर्ष 16 खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करते हैं।

Loading...

सिंधू 12 वें स्थान पर रहीं जबकि प्रणय और लक्ष्य नौवें और 13 वें स्थान पर रहें। युगल में सात्विक और चिराग तीसरे स्थान पर रहें। महिला युगल में तनीषा क्रेस्टो और अश्विनी पोनप्पा ने 13 वें स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page