Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में इस दिन से शुरू हो रहा है नामांकन, प्रत्याशियों के दिल की बढ़ी धड़कन

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश और पूर्वांचल की सबसे हॉट सीट वाराणसी लोकसभा सीट पर नामांकन शुरू होने वाला है। वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और बसपा प्रत्याशी नियाज अली मंजू चुनाव लड़ रहे हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि 7 से 14 मई तक नामांकन होगा। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 नामांकन फॉर्म कलेक्ट्रेट सभागार से ही मिलेगा। 25 हजार रुपये सामान्य और ओबीसी के लिए सिक्योरिटी मनी निर्धारित की गई है। तो वहीं एससी, एसटी के लिए 12500 हजार रुपये रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यहां नामांकन के लिए कई VVIP का आगमन होगा। जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही हैं। साथ ही नामांकन की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी भी जुटे हुए हैं। एडीएम प्रशासन कक्ष में वीवीआईपी के लिए कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

प्रत्याशियों के नामांकन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के पास एक अतिरिक्त लोहे का मजबूत गेट लगाया गया है। इस गेट के पहले सेंसर युक्त वैरियर भी लगाया गया है। पूरे परिसर का रंग रोगन किया जा रहा है। दीवारों पर गंगा घाट की चित्रकारी उकेरी जा रही है। इसके साथ ही दीवारों पर काशी की सभ्यता और संस्कृति भी उकेरी जा रही है। इंटरलॉकिंग की जा रही है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page