Connect with us

मनोरंजन

निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 के पोस्टर का किया अनावरण, डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन पर 4 मई को होगा भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मुम्बई। बॉलीवुड के विख्यात अभिनेता, निर्माता निर्देशक धीरज कुमार ने लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 के पोस्टर का आज अनावरण किया। डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन पर 4 मई को इस समारोह का भव्य आयोजन होगा। अवार्ड फंक्शन के शो मैन का खिताब पाने वाले डॉ कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन के अवसर पर 4 मई 2024 को ‘पांचवें लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024’ का आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित ‘कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स’ में करने जा रहे हैं।

केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद होंगी, जिनमे मुख्य अतिथि धीरज कुमार, इस्माइल दरबार, सिंगर उदित नारायण, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, उपासना सिंह, ब्राइट आउटडोर के योगेश लखानी, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत का नाम उल्लेखनीय है।

अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोसाइटी को नई राह दिखाने वालों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।स्टेज पर शानदार केक काटकर डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस अवार्ड समारोह के सीजन 4 की बेपनाह सफलता के बाद अब 5वें सीजन को लेकर डॉ कृष्णा चौहान बेहद उत्साहित हैं।

बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म जगत में फिल्ममेकर के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया। अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान इस बार भी कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को सम्मान से नवाजेंगे।

Advertisement

बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page