Connect with us

पूर्वांचल

कार के टक्कर से कछवां के युवक की दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय युवक आदर्श सिंह (बंटी) पुत्र राजेन्द्र सिंह व उसका 30 वर्षीय मौसेरा भाई अनुज सिंह पुत्र स्वर्गीय जयकेश सिंह कछवां क्षेत्र के महामलपुर गांव के रहने वाले के साथ आदर्श सिंह अपने मौसा के घर हरहुआ वाराणसी शुक्रवार को गया हुआ था। वहां से रात्रि में लगभग 10 बजे के करीब खाना खाने के बाद अपने मौसेरे भाई के साथ दोनो वापस घर लौट रहे थे।

रिंग रोड पर से ज्यों ही नीचे उतरे ही थे कि अचानक एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी और दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और बुरी तरह चोटिल हो गये। घटना के बाद राजातालाब वाराणसी की पुलिस‌ ने दोनों घायल युवको को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा जहां आदर्श सिंह (बंटी) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं शनिवार को मृतक योग के सूजन ने कार सवार के खिलाफ स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज कराया वही मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कार सवार की तलाश में जुट गयी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page