Connect with us

वाराणसी

बनारस घराने के कलाकारों और बच्चों संग पद्मश्री किरण सेठ ने मनाया अपना 75 वां जन्मदिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय संस्कृति की पहचान पूरे विश्व में बनाने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले युवा मार्गदर्शक स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री प्रो किरण सेठ ने अपने 75 वें जन्मदिन पर काशी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाकर सफल होने का आशीर्वाद माँगा।

स्पिक मैके के संस्थापक पद्मश्री डॉ किरण सेठ का जन्म 27 अप्रैल 1949 को हुआ था। शनिवार को सनबीम स्कूल लहरतारा में उनके जन्मदिन को मनाने के लिए स्पिक मैके के तहत बनारस घराने के बांसुरी वादक पं राजेंद्र प्रसन्ना के सुरीले बांसुरी वादन के साथ हुआ। युवा तबला वादक अभिषेक मिश्र एवं प्रांजल सिंह के संगत में “राम सियाराम सियाराम सियाराम” एवं “रघुपति राघव राजाराम” के सुरीले धुन पर वहां बच्चों के साथ पद्मश्री डॉ किरण सेठ ने रामधुन गाया।

तत्पश्चात पं राजेंद्र प्रसन्ना के बांसुरी के हैप्पी बर्थडे की सुरीली धुन पर उन्हें सम्मान मंच पर आमंत्रित कर सनबीम स्कूल के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक एवं भारती मधोक ने माल्यार्पण अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

बनारस घराने के ख्याति लब्ध शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पं साजन मिश्र ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ उनकी सादगी भरा जीवन एवं शास्त्रीय संगीत को जन जन तक पहुंचाने के लिए वर्तमान के महात्मा गाँधी की संज्ञा दी। शास्त्रीय गायिका पद्मश्री सोमा घोष एवं के प्यारे प्यारे किरण जी तुम जियो हजार साल जीवेम शरद: शतम्… बोल पर वहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने तालियों के साथ संगत किया। बनारस घराने के युवा कलाकारों पं श्रेयांश मिश्र पं माता प्रसाद मिश्र पं विशाल कृष्ण पं रूद्र शंकर मिश्र आनंद शंकर मिश्र राजेश मिश्र सहित डॉ कमलाशंकर के साथ पद्मश्री किरण सेठ ने केक काटा। सभी कलाकारों ने उन्हें बारी बारी से खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर प्रो. किरण सेठ ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, उन्हें धैर्य के साथ एकाग्र होने के लिए योग करना चाहिए। जल ही जीवन है इसे बचाये। क्योंकि यदि जल नहीं तो हम सभी का कल नहीं होगा। उन्होंने योग का अभ्यास कराया। विद्यालय में कक्षा की घंटी बजाने के बजाय शास्त्रीय संगीत की धुन बजाने की सलाह दी।

Advertisement

कार्यक्रम में स्वागत स्पिक मैके यूपी के चेयर पर्सन उमेश चंद्र सेठ बीना सेठ संचालन सौरभ चक्रवर्ती एवं धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की उपनिदेशिका अमृता बर्मन ने दिया। इस अवसर पर स्पिक मैके यूपी से  डॉ मधु शुक्ला डॉ शुभा सक्सेना डॉ विभा सिंह पवन सिंह श्रेयस शुक्ला सहित स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page