Connect with us

वाराणसी

जयदेश के संस्थापक ‘रामनारायण दादा’ को 102 वीं जयंती पर श्रद्धा के साथ किया गया याद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जयदेश हिंदी सांध्य दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक ‘रामनारायण दादा’ को जयदेश परिवार ने उनकी 102 वीं जयंती पर श्रद्धा के साथ याद किया। शनिवार को जयदेश न्यूज़ कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

ज्ञातव्य है कि, ‘रामनारायण दादा’ ने जयदेश हिंदी सांध्य दैनिक का प्रकाशन वर्ष 1974 में शुरू कराया था। तब से समाचार पत्र लगातार प्रकाशित हो रहा था।

कुछ वर्ष पूर्व ‘रामनारायण दादा’ के असामयिक निधन के कारण समाचार पत्र का प्रकाशन ठप्प हो गया था। लेकिन अब उनके पौत्र आशुतोष जायसवाल, सुमित जायसवाल, प्रमथ कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल और पौत्री शशिबाला जायसवाल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जयदेश न्यूज़ का प्रसारण शुरू कर दिया है।

शनिवार को उनके जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्री सुभाष चंद्र सिंह, अरुण सिंह, आशुतोष जायसवाल, सुमित जायसवाल, प्रमथ कुमार जायसवाल, संदीप कुमार जायसवाल, पौत्री शशिबाला जायसवाल समेत परिवार के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहें। इसके अलावा सोनाली पटवा, अंजली मिश्रा, श्रुति सूर्यवंशी, भोजपुरी गायक प्रियंका पायल, आयुषी सिंह, शुभम कुमार सिंह, विनोद सिंह, रामजीत यादव, मुन्नालाल साहनी, पवनेंद्र मिश्रा, शिवम तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थें। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page