Connect with us

वाराणसी

पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published

on

Loading...
Loading...

चोलापुर क्षेत्र के भटपुरवा खुर्द गांव में सनसनीखेज घटना

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी के अंतर्गत भटपुरवा खुर्द गांव में ओंकार पटेल नामक 32 वर्षीय पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। राम लखन पटेल का पुत्र ओंकार पटेल आजमगढ़ जिले में पुलिस विभाग में तैनात था। वह 25 अप्रैल को अवकाश लेकर घर आया था। उसका छोटा भाई बस्ती में नौकरी करता है। घटना की सूचना पाकर वह घर के लिए रवाना हो गया।

जानकारी के अनुसार, ओंकार पटेल शुक्रवार को अपने ससुराल में गया था वहां किसी बात को लेकर उसके ससुर और साले ने गाली दे दी थी जिससे वह काफी आहत था। ओमकार घर लौटा और शनिवार को प्रातः घर की सीढ़ी के बगल में लोहे के एंगल के सहारे फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही चोलापुर थाना प्रभारी अतुल सिंह और चौकी इंचार्ज विकास सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page