Connect with us

वाराणसी

जहर खाकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, अलग धर्म की वजह से परिजनों ने शादी से किया इनकार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। दोनों एक दूसरे के साथ जीना चाहते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इसके लिए राजी नहीं थे। दोनों ने गुरुवार शाम जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त ली।

चोलापुर के भीदुर गांव की रहने वाली प्रियंका (19) और आसिफ (21) एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण उनका परिवार उनके इस प्रेम को मानने को तैयार नहीं थे। लिहाजा दोनों गुरुवार देर शाम अपने गांव के समीप स्थित गोमती नदी के किनारे पहुंचे तथा जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

परिजनों ने बताया कि, रात में प्रियंका व आसिफ ने वीडियो कॉल करके जहर खा लिया। दोनों की चीख पुकार सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे। आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही आसिफ की मौत हो गई। प्रियंका की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रियंका की भी मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

चौकी प्रभारी दानगंज आदित्य सेन सिंह ने बताया कि, घटना को लेकर किसी पर प्रकार की तहरीर या शिकायत दर्ज नहीं की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page