Connect with us

मनोरंजन

राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह का नया धमाका, रिलीज के साथ वायरल हुआ गाना “सावत के दीवाना”

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने वायरल गानों के लिए जाने जाने वाले राकेश मिश्रा और भोजपुरी की न्यू सेंसेशन शिवानी सिंह ने किया धमाका. यह धमाका उन्होंने अपने नये गाने से किया है. गाना है – “सावत के दीवाना”, जिसे राकेश मिश्रा ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में दोनों की प्ले बैक सिंगिंग लाजवाब है. गाने की मेकिंग शानदार है. गाने लोगों को झुमने पर मजबूर कर देने वाला है. इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा  है और यह अब तेजी से वायरल हो रहा है.

गाना “सावत के दीवाना” को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि हमारे गाने लोगों के मिजाज को मदमस्त करने वाले होते हैं. इसलिए लोगों का प्यार और आशीर्वाद मेरे गाने को मिलता रहा है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरे इस गाने को भी अपना आशीर्वाद देंगे. उन्होंने कहा कि हमने इस गाने को बेहद बारीकी से बनाया है.

यह गाना सभी लोग एन्जॉय कर सकते हैं. इस गाने का वीडियो भी काफी मजेदार है. गाने को देखकर सबों को खूब मनोरंजन मिलने वाला है. राकेश मिश्रा ने कहा कि मेरे सभी गाने मेरे ऑडियंस के लिए हैं. इस लिस्ट में आज यह भी शुमार हो गया है. मैं आग्रह करूँगा कि भोजपुरी के लोग गाना “सावत के दीवाना” को सुने और इस पर खूब रील बनायें.

गौरतलब है कि गाना “सावत के दीवाना” के सिंगर राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह हैं. गीतकार प्रकाश बारूद हैं. संगीतकार विपुल जी (मल्हार स्टूडियो), निर्देशक आर्यन देव और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. डिज़ाइन पटेल रवि सिंह हैं. संकल्पना संग्राम सिंह हैं. कंपनी/लेबल राकेश मिश्रा आधिकारिक है.

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page