Connect with us

मनोरंजन

ऐश्वर्या की जगह करीना बनने वाली थीं पारो, इस वजह से छीन गई देवदास फिल्म

Published

on

Loading...
Loading...

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या को आज भी काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई है। 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय ना केवल अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने अपने नाम कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्ज की हैं।

एक समय था जब ऐश्वर्या राय की पॉपुलैरिटी के आगे कोई भी अभिनेत्री टिक नहीं पाती थी। यहां तक कि एक बार तो करीना कपूर के आगे से उनकी फिल्म को छीन लिया था। करीना को तो साइनिंग अमाउंट भी मिल चुका था। साल 2002 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘देवदास’ तो आपको याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसमें शाहरुख खान शराब के नशे में चूर और पारो के प्यार में डूबे दिखाई दिए थे।

‘देवदास’ में शाहरुख खान के साथ-साथ ‘पारो’ का किरदार निभाकर ऐश्वर्या राय ने भी खूब तारीफें बटोरी थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय से पहले संजय लीला भंसाली ने ‘पारो’ के किरदार के लिए करीना कपूर का भी स्क्रीन टेस्ट लिया था। लेकिन फिर संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर की जगह ऐश्वर्या राय को फाइनल किया था। संजय लीला भंसाली के इस फैसले से करीना कपूर काफी हर्ट भी हुई थीं।

करीना कपूर ने इस बारे में कहा था कि, संजय लीला भंसाली ने मेरा देवदास फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट लिया था और मुझे साइनिंग अमाउंट भी दिया। फिर किसी और को ले लिया, यह गलत था। मुझे चोट पहुंची क्योंकि वो मेरे करियर का शुरुआती दौर था। लेकिन ठीक है, जिस दिन उन्होंने मुझे ड्रॉप किया मैंने यादें साइन कर ली। संजय ने मुझे हर्ट किया, अगर मेरे पास काम नहीं होगा, तब भी मैं उनके साथ काम नहीं करूंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page