Connect with us

पूर्वांचल

हाईस्कूल की दो छात्राओं ने एक साथ गंगा में लगाई छलांग, स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं और दे दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर जनपद के चुनार स्थित पक्का पुल से दो छात्राओं ने गंगा में छलांग लगा दी। उनके पास से पुलिस ने उनकी साइकिलें और बैग बरामद किया है। चुनार पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद गोताखोरों की मदद से छात्राओं का शव निकलवाया और उनकी शिनाख्त की।

Loading...

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी सतीश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री गरिमा एवं सुरेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री जानकी, जो कि कक्षा 10 की छात्रा थीं। दोनों मंगलवार को एक ही साइकिल पर सवार होकर दोनों घर से विद्यालय शहंशाहपुर स्थित अपने विद्यालय के निकली थीं।दोपहर के समय दोनों चुनार मेंड़िया पक्का पुल पर पहुंची और साईकिल खड़ा कर, बैग किनारे रख और फिर चप्पलें उतार कर दोनों सहेलियों ने आपस में हाथ पकड़ा और फिर पुल से गंगा में छलांग लगा ली। चुनार पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उक्त दोनों बच्चियों का शव बरामद कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page