पूर्वांचल
चंदौली : श्री राम कमल दास शास्त्री महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर अर्पित की गई भावभीनी पुष्पांजलि, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
श्री श्री 1008 श्री राम कमल दास शास्त्री महाराज (साकेत वासी) के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर मरूई कुटी, सैयदराजा, चंदौली के प्रांगण में चैत्र पूर्णिमा के दिन मंगलवार को भावभीनी पुष्पांजलि एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री महंत महंत, साधु संत, श्रद्धालुजन, शिष्यगण और भक्तजन शामिल होंगे। इसके अलावा आम जनमानस भी भारी संख्या में इस भव्य भंडारा में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल श्री रामानंदीय वैश्णव आश्रम, मरूई कुटी, सैयदराजा, चंदौली में हो रहा है।

इसके अलावा 21 अप्रैल को रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया और मंगलवार 23 अप्रैल के दिन अखंड राम नाम संकीर्तन का पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अनिल बाबा उर्फ आशीष कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य), नंदराम दास, पीयूष खेमका, मंजला राय, ओम प्रकाश सिंह, सियाराम सिंह, कौशल प्रति त्रिपाठी के अलावा समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

