Connect with us

पूर्वांचल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओबरा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा/सोनभद्र – सोनभद्र में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ चार पहिया व अन्य वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ओबरा शारदा मंदिर चौराहा चेकपोस्ट पर सोमवार को वाहनों की तलाशी ली गयी।

मौके पर क्षेत्राधिकारी डॉ चारू द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनाव को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इस दौरान किसी भी वाहनों में यदि किसी प्रकार का संदिग्ध वस्तु, शराब आदि लेकर कोई वाहन स्वामी जाता है, तो उनके ऊपर कार्रवाई सुनिश्चित है। इस दौरान ओबरा-शारदा मंदिर चौराहा मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की समेत वाहन से जुड़ी अन्य कागजात की जांच की गई।

थाना प्रभारी देवीवर शुक्ल ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के साथ-साथ पुलिस अन्य गतिविधियों पर नजर रख रही है. पारदर्शी रूप से चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर है। जिससे लोकसभा का चुनाव शांति से संपन्न हो।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page