पूर्वांचल
हवाई जहाज को देखने उमड़ी भीड़, राहगीरों ने कही दिल की बात
मिर्जापुर। शहर के लालगंज मिलिट्री कंपाउंड के पास फोरलेन सड़क पर ट्रेलर पर लदा हवाई जहाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ट्रेलर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते वहां खड़ा किया गया था। हवाई जहाज को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने हवाई जहाज को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। एक मजदूर ने कहा कि, पहली बार इतने पास से जहाज देखने को मिला है। जबकि एक फल विक्रेता करण ने कहा कि, हवाई जहाज को दूर से देखने और पास से जाकर देखने में अंतर है।

चालक ने बताया कि, हवाई जहाज खरीदने वाले व्यापारी इसे होटल के रूप में तब्दील करने की संभावना तलाश रहे हैं। नीलामी की प्रक्रिया के तहत हवाई जहाज खरीदी गई है। हवाई जहाज कोलकाता से नागपुर जा रहा है। गाड़ी में खराबी आने के कारण मिलिट्री कंपाउंड के पास खड़ा किया गया है।
