Connect with us

पूर्वांचल

चंदौली में चुनाव प्रचार जोरो-शोरो पर, रोड शो के लिए निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइंस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। इसके तहत जिले में अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है। इसको लेकर सरकारी तंत्र तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर पूरी तरह से कमर कस चुका है।

जिले में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को रोड शो के लिए दस से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं मिलेगी। यदि उन्हें 10 से ज्यादा वाहनों को प्रचार में शामिल करना है तो इसके लिए उन्हें अनुमति लेने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई सुविधा ऐप पर 48 घंटे पहले आवेदन करना होगा। वहीं प्रत्येक चार वाहन के बाद थोड़ा गैप रखना जरूरी होगा। यदि वाहन पर झंडा लगाना चाहे तो रिटर्निंग आफिसर की अनुमति के बाद ही प्रचार वाहन पर झंडा लगाया जा सकता है।

इसके अलावा राजनैतिक व प्रत्याशियों को रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, रैली आदि के लिए निर्वाचन आयोग/अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। ताकि आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न होने सके। आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में कोई भी 1950 पर एवं सी – विजिल ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page