Connect with us

खेल

केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को हराया, रसेल ने झटका हैट्रिक विकेट

Published

on

Loading...
Loading...

कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर बनाम आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को एक रन से हराकर मैच में रोमांचक जीत दर्ज की।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 222 रन बनाने के बाद आरसीबी की पारी को 221 रन पर रोक दिया। कोलकाता की तरफ से फिल सॉल्ट और कप्तान श्रेयस अय्यर ने धाकड़ बल्लेबाजी की। वहीं, गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। सॉल्ट ने 14 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाये तो वहीं अय्यर ने 36 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया जिससे केकेआर ने सात विकेट पर 222 रन बनाये।

आरसीबी की ओर से गेंदबाजी में यश दयाल और कैमरन ग्रीन को 2-2 विकेट मिले। 223 रन के टारगेट के जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 221 रन पर ऑल आउट हो गई। विल जैक्स 55 और रजत पाटीदार ने 52 रन बनाए। कर्ण शर्मा ने 7 गेंद पर 20 रन ठोक दिए।कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 3 विकेट लिए। हर्षित राणा और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए। बेंगलुरु की राह मुश्किल हो गई है। टीम 8 में 7 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे है। कोलकाता 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page