Connect with us

वायरल

अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़

Published

on

Loading...
Loading...

अपनी दमदार अदाकारी के लिए बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई,जबकि बहन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान निरसा बाजार में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह सड़क हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई, जबकि, बहन धनबाद के SNCU हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई।‌ पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद, लोकल लोगों की मदद से दोनों व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां राजेश तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, पंकज की बहन सरिता तिवारी को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page