Connect with us

खेल

हैदराबाद ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, दिल्ली को 67 रनों से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 67 रनों से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2024 में तीसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद ने 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड के 32 गेंदों पर 89 रन, शाहबाज अहमद के 29 गेंदों पर नाबाद 59 रन और अभिषेक शर्मा के 12 गेंदों पर 46 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेली और 18 गेंदों पर 65 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम 19.1 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 44 रन बनाए। पृथ्वी शॉ सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद के लिए टी. नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page