Connect with us

वाराणसी

कनकपुर ग्राम महादेव मंदिर पर गो सेवा संगम कार्यक्रम हुआ संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गो सेवा गतिविधि काशी जिला के तत्वावधान मे प्रगतिशील गो पालक जिला प्रशिक्षण प्रमुख संजय सिंह के संयोजन मे गो सेवा संगम कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गाय माता के आरती पूजन के साथ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजीत महापात्रा ने किया।

गो सेवा प्रमुख ने भारतीय देशी नश्ल की गाय माता के भारतीय कृषि मे प्रकृति मे संस्कृति संस्कार सांस्कृतिक जीवन में महत्व व योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिना गोबर के गणेश पूजन नही होता है। प्रत्येक कार्य का प्रारंभ गोबर गणेश से होता है गाय के गोबर मे लक्ष्मी तथा गोमूत्र मे धनवन्तरि का निवास है। समस्त देवी देवता को गाय माता अपने शरीर मे धारण किये हुए है। वक्ताओं में सम्मानित प्राकृतिक किसान हरिशंकर सिंह ने गाय के महत्व पर जोर दिया पंचगव्य के बारे में बताया।

कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने गोबंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर चर्चा करते हुए जीवामृत घनजीवामृत बीजामृत गोमूत्र आधारित जैविक कीटनाशक बनाने व प्रयोग बताया वक्ताओ मे प्रान्त गो सेवा प्रमुख अरविंद ने कहा कि गाय हमारा जीवन है। स्वदेशी जागरण मंच की कविता मालवीय ने गो उत्पाद से स्वरोजगार को बताया।

बीएचयू के वैद्य डाक्टर सुनील दूबे ने गो उत्पाद से कफ वात पित्त का उपचार बताया। उपस्थित सभी प्रगतिशील गोपालक अखिलेश सिंह, कन्हैयालाल राजभर, तेज प्रताप सिंह हसनपुर, श्रीप्रकाश सिंह उमाकांत सिंह, प्रधान मधुवन यादव, ज्योती एवं वक्ता अतिथियों का गो सेवा विभाग काशी संयोजक परमानन्द शर्मा एवं सह संयोजक संजीव सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख संत प्रसाद सिंह, जिला प्रशिक्षण प्रमुख संजय सिंह, जिला संयोजक धीरज सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गो सेवा संगम जागरूकता कार्यक्रम मे सैकड़ो प्रगतिशील गोपालक किसान उपस्थित रहे। संयोजक संजय सिंह संचालन धीरज सिंह ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page