Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा प्रत्याशी दुद्धी से श्रवण गोंड़ का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (चोपन) : विधानसभा दुद्धी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर गुरुवार को चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अगुवाई में श्याम लाज पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने ने अंगवस्त्र श्री राम की तस्वीर देकर स्वागत किया इस दौरान श्रवण सिंह गोड़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता और एक मजदूर के लड़के को प्रत्याशी विधानसभा का बनाने पर सिर्फ नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के रीति-नित और विचारधारा पर काम करने के लिए कृत संकल्पित हूं और दुद्धी विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में प्रचंड जीत के लिए काम करता रहूंगा।

Loading...

जनपद के कार्यकर्ताओं से निवेदन और आग्रह है कि एक कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने जो सम्मान दिया है अब हमारी जीत आप कार्यकर्ताओं के साथ से ही संभव हो पाएगा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के मान सम्मान और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करता रहूंगा | बताते चलें कि श्री गोंड़ बाल काल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन बनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर संघ की शाखा में जाना प्रारंभ किया और आगे चलकर तमाम दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करते रहे।इस मौके पर डॉ सतेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र जायसवाल, अनमोल अग्रवाल,आर्यन दूबे, हिमांशु प्रियदर्शी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page