Connect with us

खेल

रोमांचक मैच में मुंबई ने दर्ज की जीत, ऑलआउट हुई मेजबान टीम

Published

on

Loading...
Loading...

रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाया, जवाब में पंजाब की टीम 183 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 9 रन से हराकर मैच में शानदार जीत दर्ज की।इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में पंजाब और मुंबई लगभग बराबरी पर ही खड़े थे। अब मुंबई टीम 7 में से 3 मैच जीतकर 9वें से छलांग लगाकर 7 वें नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब टीम की यह 7 मैच में 5 वीं हार है। यह टीम अब 9 वें नंबर पर पहुंच गई है।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस मैच में रोहित और सूर्या ने मोर्चा संभाला था और जब टीम 100 रन पहुंचने वाली ही थी की रोहित 36 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। सूर्या 53 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम ने 14 गेंदों के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। 49 के स्कोर पर पंजाब ने अपना 5 वां विकेट भी गंवा दिया, जब हरप्रीत सिंह (13 रन) को श्रेयस गोपाल ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन भेजा। इस मैच में सैम करन ने 6, प्रभसिमरन सिंह ने 0, रिली रूसो ने 1, और लियाम लिविंगस्टोन ने 1 रन बनाया। मुंबई के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने आक्रामक प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा इस मैच में हरप्रीत सिंह और शशांक सिंह के बीच 35 रन की साझेदारी हुई। शशांक दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाने में कामयाब हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page