वाराणसी
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
Loading...
Loading...
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के बनियापुर आजमगढ़ वाराणसी हाईवे मार्ग पर साइकिल सवार बुजुर्ग की अज्ञात वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामसागर पटेल (पुत्र स्वर्गीय अलगू पटेल उम्र 62 वर्ष निवासी बनियापुर, थाना चोलापुर)अपने घर से साइकिल लेकर बाजार में दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गया था जहां घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
Loading...

मृतक के परिवार में घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं मृतक के लड़के लड़की सब शादीशुदा हैं। मृतक किसान खेती-बाड़ी का काम करते था। सूचना पर पहुंचे चोलापुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिह, चंदापुर चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Continue Reading
