Connect with us

वाराणसी

राममय हुआ हुकुलगंज, शोभायात्रा में उमड़ा रामभक्तों का हुजूम

Published

on

Loading...
Loading...

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रभु श्री राम की आरती उतारी

वाराणसी। हुकुलगंज रामलीला समिति के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव पर प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। बघवानाला मंदिर से शुरू होकर हुकुलगंज त्रिमुहानी, चौकाघाट पुल, सांस्कृतिक संकुल होते हुए रामलीला स्थल तक चली शोभा यात्रा में आगे आगे चल रहे वाद्य यंत्रों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचते एवं झूमते चल रहे थे।

शोभायात्रा में प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल,रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री सन्तोष सेठ, कार्यक्रम संयोजक रितेश श्रीवास्तव शीबू व राजूबाबू, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज सोनकर, उपाध्यक्ष भोला सोनकर, संदीप सिंह, अश्विनी गौड़,दिनेश मौर्य, अनिल सेठ, राजेश श्रीवास्तव, रामू मौर्य, हिमांशु श्रीवास्तव, बादल सोनकर,दीपक श्रीवास्तव,अजय अग्रहरी,रामू सेठ, ऋषी जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, विशाल मौर्य, आर्यन श्रीवास्तव, निखिल सोनी, अमन सोनी, मानस सेठ,यश चतुर्वेदी आदि सहित सभी पदाधिकारी, सदस्यों सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रामलीला स्थल पर प्रभु श्री राम की आरती के साथ ही शोभायात्रा का समापन किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page