Connect with us

सियासत

जौनपुर पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी को मिला बसपा से टिकट

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने आज जौनपुर सीट पर धमाका करते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला को टिकट दिया है। यह जानकारी बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ ने दी है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है ‘राजनीतिक उठापटक होने दो, हमारा लक्ष्य बस एक लोकसभा 73 जौनपुर ‘. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के आगे खड़े होकर खिंचवाई गई फोटो भी पोस्ट की है। इसमें अहम बात ये है कि उन्होंने हैशटैग बीएसपी (#BSP) और हैशटैग जौनपुर (#Jaunpur) भी लिखा है।

चुनाव की तारीखें और नामांकन की डेट नजदीक आने के साथ ही पूर्व सांसद की पत्नी के इस पोस्ट के कई कयास लगाए जा रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो बीएसपी के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। बताते चलें कि जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़े मामले में 24 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। अपरहण और रंगदारी मांगने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद को सात साल की सजा सुनाते हुए जेल भेजा था। धनंजय को ये झटका उस वक्त लगा था जब वो जौनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

कब होगी जौनपुर में वोटिंग – छठे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है। इसमें जौनपुर भी शामिल है। इसके साथ ही सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा. इन सीटों पर नॉमिनेशन के लिए 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 6 मई है। वहीं, 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page