Connect with us

सियासत

जौनपुर सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, फूंका पुतला

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर लोकसभा सीट से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला भी फूंका। उन्होंने जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि प्रत्याशी बदले जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

करंजाकला ब्लॉक के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी की ओर से बाबू सिंह कुशवाहा को जौनपुर से प्रत्याशी बनाने पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसे लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और विरोधी नारे लगते हुए पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी बदलने की मांग की है। साथ ही चेतवानी दी कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।

जौनपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में अंदरूनी विरोध है। क्षेत्रीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग आक्रोष जाहिर करते हुए विरोध किया। सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर सभी पहुंचे। बाहरी प्रत्याशी हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहा कि यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे में पार्टी की छवि धूमिल होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page