Connect with us

वाराणसी

न्यायिक अधिकारी को अधिवक्ताओं ने दी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी जनपद में कार्यरत न्यायिक अधिकारी का गैर जनपद में स्थानांतरण होने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) उज्जवल उपाध्याय को अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह, अखिलेश सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने उनके चैंबर में माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading...

इस दौरान न्यायिक अधिकारी उज्जवल उपाध्याय ने भी वाराणसी जनपद में अपने कार्यकाल को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि यहां के अधिक्वताओं से कामकाज के दौरान जो प्यार और सम्मान मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। बाबा की नगरी में काम करना बड़े ही सौभाग्य की बात है। वहीं अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा की ऐसे न्यायिक अधिकारी के साथ काम करके हम लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला। वह हमेशा युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करते थे। हम बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते है कि वह जल्द जनपद न्यायाधीश बनकर पुनः हमारे बीच आएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page