Connect with us

वाराणसी

ड्यूटी में लीपा-पोती करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिया जाएगा सख्त एक्शन : कमिश्नर मोहित अग्रवाल

Published

on

Loading...
Loading...

ऐसे पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

वाराणसी। जिले के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वाराणसी में कार्यरत ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की है जो ड्यूटी में लीपा-पोती कर रहे हैं। सीपी ने कहा कि, “ऐसे पुलिसकर्मी जो शराब पीने के आदी हो, जनता से दुर्व्यवहार करने वाले, आदतन गैरहाजिर रहने वाले, भ्रष्टाचार में लिप्त और ऐसे कर्मचारी जिनका कार्य एवं आचरण विभाग में रहने योग्य नहीं है। उनके खिलाफ डीसीपी स्तर के अधिकारियों से चिन्हीकरण कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें अभी तक 122 पुलिसकर्मी चिन्हित किए गए हैं। उन्हें सुधरने के लिए एक महीने का समय देते हुए नोटिस जारी की गई है। इस दौरान गोपनीय टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी। यदि वह पुलिसकर्मी अपने कार्यशैली और व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी जिसमें बर्खास्तगी तक हो सकती है।”

सूत्रों के अनुसार, 7 सब इंस्पेक्टर, 7 हेड कांस्टेबल, 7 कांस्टेबल और एक चतुर्थ ग्रेड का कर्मचारी शराब पीने के आदी हैं। इसके अलावा 4 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल के खिलाफ गैर हाजिर होने की शिकायत है। 1 इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत है। जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वालों में 7 सब इंस्पेक्टर, 7 हेड कांस्टेबल और 18 कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के साथ-साथ 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नोटिस दी गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page