Connect with us

पूर्वांचल

चिरौली गांव के पास नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के चिरौली गांव के पास स्थित पहाड़ियों पर नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जैसे ही इसकी सूचना गांव में फैली वैसे ही नर कंकाल देखने के लिए मौके पर भीड़ इक्क्ठा हो गई। इस दौरान गांव का प्रधान अनिल कनौजिया भी मौके पर पहुंच कर चोपन थाना को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त के लिए गांव वालों से पूछताछ की लेकिन शव के बारे में किसी से कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद शव को अभी तक अज्ञात मानकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। बदन पर फुल आस्तीन का कुर्ता, हाफ स्वेटर, चेक लूंगी पहने हुए पास में टॉर्च, तंबाकू, एक कंबल, कुर्ते की जेब में कुछ दवा व 210 रुपये पड़ा हुआ पाया गया। मृतक का शव कंकाल में बदल चुका था। जहां पर शव पड़ा मिला वहां से लगभग ठीक 100 मीटर की ऊंचाई की पहाड़ी है।

माना जा रहा है कि मृतक पहाड़ी से गिर गया होगा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया होगा। मदद न मिलने के वजह से उसकी मौत हो गई होगी। चोपन पुलिस ने आसपास के लोगों से शव काशिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। चोपन पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई करा कर शव को मर्चरी हाउस जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया है। पुलिस के लिए मृतक की पहचान करवाना टेढी खीर ज़रूर है लेकिन असंभव नहीं ।लेकिन टेक्नोलॉजी के जमाने में कोई चीज़ नामुमकिन नहीं। शव की शिनाख्त जल्द ही हो जाएगी और मृतक परिवार तक सूचना पहुंच जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page