वाराणसी
गंगा आरती देख मंत्रमुग्ध हुए 20 देशों के राजदूत
Loading...
Loading...
वाराणसी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व विख्यात मां गंगा की आरती में शनिवार को 20 देशों के राजदूत शामिल हुए। इस दौरान भगवती मां गंगा की आरती देख सभी डेलीगेट्स मंत्र मुग्ध नजर आ आए।

मां गंगा की आरती के दौरान डेलीगेट्स कभी तस्वीर खींचते तो कभी सेल्फी लेते नजर आए। सभी अतिथियों का गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव हनुमान यादव द्वारा गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया साथ ही सभी डेलीगेट्स को जाते समय प्रसाद ब्रोसर से सम्मानित किया गया।
Loading...
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा व दशाश्वमेध एसीपी प्रज्ञा पाठक समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
Continue Reading
