Connect with us

वाराणसी

आने वाले तीन-चार दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्वांचल के मौसम का मिजाज आने वाले तीन-चार दिनों में कभी भी बदल सकता है। हवाओं की दिशा में उलटफेर के चलते स्थानीय स्तर पर किसी भी समय आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।

आंधी-तूफान के आसार बने – बादलों की मौजूदगी के बीच गर्मी भी बनी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। बादलों से छनकर धरती तक आने वाली सूर्य की किरणों ने जनजीवन को बेहाल किया। ऐसे ही हालात शनिवार को भी बने रहने की उम्मीदें बनी हैं।

Loading...

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दो-चार दिनों तक आंधी-तूफान के आसार बने हैं। ये स्थानीय स्तर पर बने आंधी-तूफान हो सकते हैं। दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। इससे कुछ देर के लिए तापमान गिरेगा, लेकिन फिर तापमान चढ़ने से गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए मौसम में अभी अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। गौरतलब है कि इन दिनों चिलचिलाती धूप और गर्मी से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page