Connect with us

वाराणसी

धार्मिक उत्सव के आयोजन से भक्तिमय हुआ लल्लापुरा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में लल्लापुरा क्षेत्र में स्थित पंडित नीरज गुरु के आवास पर माता रानी के मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन और जगराता का आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं। धार्मिक उत्सव के आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया है।

इस दौरान पंडित नीरज गुरु ने जयदेश न्यूज़ की न्यूज़ एंकर सोनाली पटवा से बातचीत के दौरान बताया कि, माता रानी का सहयोग और आशीर्वाद बना रहे। जो भी यहां मुरादे मांगते हैं वह पूरी होती है। यहां पर भक्तों को मॉं स्वयं बुलाती है। यहां लोग खाली झोली फैलाकर आते हैं और मॉं झोली भरकर देती है। नवरात्रि के दशमी के दिन बाबा भैरव की पूजा की जाएगी और उन्हें भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात कन्या पूजन किया जाएगा और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मॉं शीतला जागरण ग्रुप के कलाकार ने बताया कि, मॉं का दरबार सजा है और नवरात्रि का पावन महीना चल रहा है। विगत कई वर्षों से हम लोग यहां मॉं के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। मॉं के दरबार में सभी हमारे भक्तगण आए हुए हैं। यहां महिलाएं मॉं का गुणगान और भक्ति गीत से माहौल को भक्तिमय बना दी है। मेरी यही कामना है कि, हर साल मॉं का दरबार सजता रहे और हम लोग इसी तरह हाजिरी लगाते रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page