Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद् ने मनाया हिंदू नववर्ष

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय ने सत्यम शाखा के नेतृत्व में नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर यज्ञ से हिंदू नववर्ष का स्वागत व अभिनन्दन किया। साथ ही वाराणसी की 18 शाखाओं द्वारा नगर के विभिन्न चौराहों पर सजावट करते हुए नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान किए।

इसी क्रम में नीलकण्ठ शाखा ने गिलट बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौराहे को फूलों सजाया व दीपक जलाकर स्वस्ति वाचन व अन्य भजनों को बजाकर लोगों को कोतूहल बने नववर्ष के महत्व को बताया व मिष्ठान खिलाए।

Loading...

इस कार्यक्रम के संयोजक कीर्ति सिंह, यशोदा बरनवाल, रवि प्रकाश बरनवाल व प्रदीप श्रीवास्तव रहें । इस अवसर पर प्रान्त से निरीक्षण करने आए प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजेश सोनी व प्रान्तीय सचिव-संपर्क प्रमोद दूबे ने काफी सराहा। अध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव प्रियंका मिश्रा, महिला संयोजिका अंजलि अग्रवाल, अनुज भार्गव व महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहें ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page