Connect with us

पूर्वांचल

नशेड़ियों के आतंक से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

गैंगवार का शिकार कभी भी हो सकते हैं राहगीर

ओबरा (सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे नगर में पुलिस प्रशासन द्वारा जनता की सुरक्षा व्यवस्था की गारंटी के साथ प्रतिदिन रूट मार्च किया जाता है, बावजूद नगर के अनेक क्षेत्रों में नशेड़ियों के आतंक से लोगो का जीना दुर्लभ हो गया है। नशेड़ियों के चलते लोग अपने आपको व अपने घरों को चोरी व लूटपाट के भय से असुरक्षित महसुस कर रहे है।

इसी प्रकार की एक घटना सामने आई, जहां सेक्टर 10 निवासी आदित्य विश्वकर्मा रोज के दिनों की तरह FST टीम में लगे ग्राफिक्स का काम कर लौट रहे थे घर, जैसे ही सेक्टर 10 अंधेरी पुलिया से आगे बढे की वहाँ पहले से बैठे चोरी व लूट पाट के उद्देश्य से कुछ लोगो ने बाइक रोकने का प्रयास किया। पीड़ित ने उनकी नियत को समझते हुए गाड़ी तेज रफ्तार में कर आगे बढ़ने लगा । इस दौरान नशेड़ियों ने पत्थर से हमला कर दिया , लेकिन लूट में कामयाब न हो सके।

ऐसे में सरेआम गैंगवारी का शिकार जनमानस कभी भी हो सकता है। इसकी सूचना रात्रि में ही प्रशासन को दी गयी, मौके पर पहुँची प्रशासन ने दौड़ाकर नशेड़ियों को पकड़ने का प्रयास किये, लेकिन नशेड़ी भागने मे सफल रहे।

पीड़ित ने थाने में लिखित पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है, ताकि भविष्य में किसी के साथ लूटपाट व जानलेवा घटना न घटित हो। साथ ही नगर पंचायत द्वारा प्रर्याप्त प्रकाशिय व्यवस्था व पुलिस गस्त बढ़ाया जाए। ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने से रोका जा सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page