Connect with us

वायरल

उत्तर प्रदेश की महिला पुरूष टीम ने सीनीयर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में रचा इतिहास, दोनों वर्गों में एक साथ बनी चैंपियन

Published

on

Loading...
Loading...

नेशनल इन्टरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष और महासचिवों ने दी हार्दिक बधाई, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन में बम बम

ग्वालियर। 9 अप्रैल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद के एल.एन.आई.पी.इ के परिसर में 6 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित 51वीं सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप में मंगलवार को खेले गए महिला एवं पुरुष वर्ग के टीम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश क़ी खिलाड़िओ ने तेलंगाना को जहाँ 3-0 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में असम से हुए संघर्षपूर्ण मैच में असम को 2-1 से पराजित किया।महिला वर्ग के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश क़ी मानताशा इकबाल ने तेलंगाना क़ी पी ज्याश्री को 25-0, 17-21, 25-17 से, अंजलि केशरी ने नंदिनी को 25-6, 25-04 से तथा युगल मुकाबले में कामना गुप्ता व रीतम्भरा क़ी जोड़ी ने जमीन जन्नत व नागा ज्योति को 22-0, 22-23, 25-05 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में उत्तरप्रदेश के जानेमाने खिलाड़ी फेडरेशन कप विजेता मोहमद आरिफ ने असम के बिकी सिंह को 04-23, 25-06, 25-02 से, युगल में पद्मसौरव सिंघारिया व रेहान क़ी जोड़ी ने मुजीबुर रहमान व हेमंत क़ी जोड़ी को 24-13, 17-09 से हराया वहीं अरशदुल्ला ने जुगुल किशोर दत्ता से खेलते हुए 15-19, 13-17 से अपना मैच गंवा दिया।

इसके पूर्व सेमीफइनल के महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश क़ी टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 से तथा पुरुष वर्ग में भी उत्तरप्रदेश क़ी टीम ने महाराष्ट्र क़ी टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

उत्तरप्रदेश के खिलाड़िओ क़ी इस महती सफलता पर उत्तरप्रदेश कैरम एसोसिएशन के संरक्षक और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉ अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन केअध्यक्ष और फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बैजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव जहीर अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, डॉक्टर अंशू सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश बेदी, दिनेश गुप्ता, विजय शंकर मेहता, इश्तीयाक अहमद, सहायक सचिव सेराजुद्दीन, टेक्निकल डाइरेक्टर एनके जायसवाल, संयुक्त सचिव अशोक सिंह, अतिकुर्हमान, प्रदीप निगम, अश्विनी चक्रवाल संदीप यादव, रवि आर्या, जमुनाधार गुप्ता, विनोद यादव, अंजलि गुप्ता, रेणुका राय, सुमन गिनोडिया, माहताब आलम, कृष्णदयाल यादव, हरियाली सिंह, रिषिता केशरी, टीम मैनेजर रीनी श्रीवास्तव व शकील अहमद, इमरान खान, अनवर कमाल, ओबैश अहमद आदि ने विजेता टीम के खिलाड़िओं को अपनी हार्दिक बधाई देते हुए सिंगल मुकाबलों में भी सर्वोत्तम प्रदर्शन क़ी कामनाएँ दी हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page