Connect with us

वाराणसी

मृतक सफाईकर्मी के पत्नी को प्रशासन ने दिया मुआवजा

Published

on

Loading...
Loading...

किरकिरी के बाद जागा जल निगम प्रशासन

वाराणसी। गत दिनों भैंसासुर घाट पर जल निगम के अधिकारियों व लीलावती कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से सीवर सफाई के दौरान सफाईकर्मी घूरेलाल की मौत हो गई थी। पत्नी को घटना वाले दिन एक लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये का चेक दिया गया था। अगले दिन शनिवार को जब पत्नी ने बैंक में चेक लगाया तो खाते में पैसा न होने से चेक क्लीयर नहीं हो सका।

जल निगम के सहायक अभियंता नीरज सिंह ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि, सोमवार की सुबह 12:30 बजे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। शनिवार को पैसा न होने से चेक क्लीयर नहीं हुआ था। खाते में पूरे 29 लाख रुपये डाल दिए गए हैं।

उक्त खाते में पैसे नहीं खबर प्रकाशित होने के बाद जल निगम प्रशासन की किरकिरी होने लगी थी। तब सोमवार की देर रात पहुंचे ठेकेदार और अधिकारियों ने पत्नी चंदा देवी को 19 लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने बैंक खाते में पैसा भिजवाने की बात कही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page