Connect with us

वाराणसी

काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

काशी पत्रकार संघ एव वाराणसी प्रेस क्लब द्वारा रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी थें। इस दौरान अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।

पत्रकारों ने चंदन-टीका लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। उपस्थित पत्रकारों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिबल छाया चित्र प्रदर्शनी में प्रथम तृतीय व तृतीय आए पत्रकारों को महापौर द्वारा सम्मानित किया गया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज, अरुण मिश्रा, सुभाष चंद्र सिंह, अरुण सिंह, मुन्नालाल साहनी, अखिलेश मिश्र, विनय शंकर सिंह, संदीप गुप्ता, चंदन रुपानी, पंकज त्रिपाठी, अन्नू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page