Connect with us

पूर्वांचल

फ़ूड इंस्पेक्टर से व्यापारी परेशान,थाने में व्यापारियों ने दी तहरीर, किया कार्यवाही की माँग

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में व्यापारियों ने तंग आकर प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज को फ़ूड इंस्पेक्टर के खिलाफ एक जुट हो कर थाने में तहरीर दी है और आरोप लगाया है कि फ़ूड इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,राजू मिश्रा आये दिन हम व्यापारियों को जाँच के नाम पर परेशान करते हैं और हमारा सामान ज़ब्त कर लेते हैं।

बताते चलें कि पूरा मामला सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र की है जहाँ फ़ूड इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार आदि पर आरोप है कि वो जाँच के नाम पर आए दिन हम व्यापारियों को परेशान करते हैं और हमारा सामान ज़ब्त कर उठा ले जाते है और जब हम व्यापारीगण अपना सामान माँगने जाते हैं तो पैसे की डिमांड करते हैं और पैसा ना देने पर धमकाते हैं की रुपये दो वरना फ़र्जी तरीके से फंसा देंगें इतना ही नहीं हम व्यापारियों से जबरन पैसे की वसूली करते हैं और करवाते हैं।

तो वहीं व्यापारी लवकुश मोदनवाल ने व्यापारियों के साथ गोसाईगंज थाने पर जाकर तहरीर दी है कि फ़ूड इंस्पेक्टर और अन्य लोग गोसाईगंज के सभी व्यापारियों को परेशान करते है व सामान जाँच के नाम पर उठा ले जाते है और सामान वापस मांगने पर धमकी देते हैं तुम लोग मुझें रुपए दो वरना फ़र्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे।

इतना ही नहीं लवकुश मोदनवाल ने बताया कि अभी तक हम व्यापारियों से इन लोगों ने धमकी देकर ,हम व्यापारियों से काफी रुपया वसूल चुके हैं जिसमें राजू सुत दरगाही से 10,000 प्रदीप मोदनवाल सुत राम उजागिर से 8000,सुभान सिंह सुत जगराम से 3000,बनारसी मोदन‌वाल सुत छेदी लाल मोदनवाल 5000,अरविन्द मोदनवाल सुत कल्लू से 3000 पूरन कसौधन सुत मिवीलाल कसौधन से 3000, मुकेश कसौधन सुत श्याम लाल से 5000, आदि से वसूली कर चुके हैं और तो और हमारे व्यापारी साथी का मिष्ठान फेंक दिए हैं जिससे तंग आकर हम व्यापारी गण आज गोसाईगंज थाने आकर एक तहरीर इन सब के विरुद्ध दे रहे हैं और कार्यवाही की माँग करते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page