Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर खुलेगा अमानती घर, लगेंगे दो नए एटीवीएम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पर्यटन की दृष्टि से काशी में देश-विदेश से हर साल करोड़ों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे प्रशासन जल्द ही अमानती घर के साथ-साथ दो नए एटीवीएम बनाने जा रहा है। यहां यात्रियों को जनरल टिकट की भी सुविधा मिलेगी। इसके बन जाने के बाद कैंट स्टेशन के तीनों प्रवेश द्वार समेत चार स्थानों पर एटीवीएम की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी। यात्री आश्रय स्थित टिकट काउंटर पर यात्रियों को लाइन नहीं लगानी होगी।

कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि, अमानती घर खोले जाने की तैयारियां चल रही हैं। पास ही दो नए एटीवीएम भी लगेंगे। कैंट स्टेशन भवन के पहली मंजिल पर एफओबी और सीढ़ी के पास जनआहार को भी चौड़ा किया जाएगा। जगह कम होने के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनआहार को पीछे आईआरसीटीसी कार्यालय में समाहित किया जाएगा। आईआरसीटीसी कार्यालय को कहीं अन्य शिफ्ट किया जाएगा। जनआहार के किचन को ऐसा बनाया जाएगा कि यात्री भी खाना बनते हुए देख सकेंगे।

Loading...

सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ का अभियान – कैंट स्टेशन के इंट्री गेट पर ऑटो, ई-रिक्शा के खिलाफ आरपीएफ ने शनिवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत ऑटो और ई-रिक्शा आदि सर्कुलेटिंग एरिया में प्रवेश नहीं कर सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page