Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों में समय परिवर्तन की मांग, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता सनत कुमार सिंह ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम को पत्र देकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने विद्यालय में समय परिवर्तन की मांग की है।

उन्होंने कहा कि, परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय संचालन का समय पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित है। दोपहर में लू व बढ़ते गर्मी व उमस के चलते बच्चों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय संचालन के दौरान बिजली कटौती भी हो रही है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Loading...

सनत कुमार सिंह ने कहा कि, वर्तमान समय में विद्यालय संचालन का समय पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 11 बजे तक किया जाना आवश्यक एवं उचित होगा। अति शीघ्र विद्यालयों में बच्चों के ठहराव अवधि को कम करने हेतु आदेश जारी किया जाय।                                  

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page