पूर्वांचल
भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी इंटरलॉकिंग युक्त सड़क
चंदौली। जिले के सकलडीहा विकास खंड के बलारपुर हरिजन बस्ती में जिला पंचायत की ओर से बनाई गई इंटरलॉकिंग की बनी सड़क कुछ महीने में ही धंस गई। सड़क के साइड वाल जमींदोज हो गए और सड़कों में गड्ढे हो गए। ग्रामीणों को गड्ढा युक्त भरे सड़क पर ही चलना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण की जांच और सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलारपुर गांव से सकलडीहा कस्बा को जोड़ने वाला मार्ग पर करीब 8 महीने पहले जिला पंचायत निधि से लाखों की लागत से लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग युक्त सड़क का निर्माण कराया गया था और और कार्य की वाह-वाही बटोरने के लिए शिलापट्ट भी लगाया गया था। ग्रामीणो को भरोसा था कि, अब जर्जर सड़क से मुक्ति मिलेगी, लेकिन लोगो की यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।
ग्रामीण रमेश, अर्जुन, संत, बिहारी ने इस सड़क की जांच की मांग उठाई है। इन लोगो का आरोप है कि, सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग की गई है। जिसके वजह से यह सड़क कुछ महीने के अंदर ही खराब हो गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत की भी मांग उठाई है।
