Connect with us

वायरल

एलेक्सा ने बचाई दो बच्चों की जान

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी के बस्ती जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की निकिता नामक बच्ची ने सही समय पर अपनी सूझबूझ से तकनीक का इस्तेमाल कर बंदरों के झुंड से अपनी और 15 महीने की भांजी की भी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय निकिता अपनी 15 महीने की भांजी के साथ घर में खेल रही थी कि तभी बंदरों का एक झुंड घर में घुस गया और किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा।

बंदर जैसे ही उनकी तरफ बढ़ने लगे तो बच्चे डर गए। हालांकि इस दौरान निकिता ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया और फ्रिज पर रखे एलेक्सा (डिवाइस) को देखते ही निकिता ने कुत्ते की आवाज निकालने की कमांड दी। कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह ‘भौं-भौं’ की तेज आवाज करने लगा। कुत्ता भौंकने की आवाज सुनते ही बंदरों में अफरा-तफरी मच गई और वे वहां से रफ्फू चक्कर हो गए।

परिवार के मुखिया पंकज ओझा ने टेक्नोलॉजी की तारीफ करते हुए बताया कि, एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है. इसके बारे में कभी सोचा ही नहीं था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page